घाघरा: घाघरा बाजार टांड़ के धूमकुड़िया भवन में झारखंड आंदोलनकारी सदस्यों की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Oct 12, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित धूमकुड़िया भवन में झारखंड आंदोलनकारी की बैठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित हुए।निर्णय लिया गया की आगामी 23 अक्टूबर को बदरी गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होगा। जहां उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या रखेंगे