सकरा: बेझा गांव में सांड चुराने को लेकर हुई महापंचायत, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बेझा गांव में एक सांड को बेच देने के मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बुधवार सुबह करीब दस बजे से पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को इस मामले को लेकर महा पंचायत किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने गांव के राजकरण महतो पर सांड बेच देने का आरोप लगाया है।