छपरा: जनता के दरबार में डीएम कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित
Chapra, Saran | Jul 6, 2026 जनता के दरबार में डीएम कार्यक्रम के तहत सोमवार की दोपहर 2 बजें के लगभग कार्यालय परिसर में डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जनता दरबार में उपस्थित सभी 85 लोगों की समस्या को सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।