दुमका: पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में खेत से बरामद किशोरी के शव का दुमका में हुआ पोस्टमार्टम
Dumka, Dumka | Mar 2, 2026 पाकुड़ जिले के हिरनपुर थाना क्षेत्र में दस दिन से लापता किशोरी का शव मुर्गाडांगा गांव के पास गेहूं के खेत से बरामद किया गया। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने आशंका जताई है कि किशोरी की हत्या कहीं और कर शव को खेत में फेंका गया है। आज सोमवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब हिरणपुर थाना की पुलिस शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के PJMCH लाया गया।