कटिहार: साहेब पारा में सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया सदर अस्पताल
मंगलवार की सुबह 11 बजे एक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी सड़क हादसे में मौत हुई थी। मृतक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में बताया जा रहा कि बीते देर रात युवक बाइक लेकर कटिहार आ रहा था। इसी दौरान डिवाइडर से टकराने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मौत हो गई।