कटिहार: कटिहार के मिरचाईबाड़ी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, MLC और BJP जिलाध्यक्ष मौजूद रहे
मिरचाईबाड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि समारोह का आयोजन हुआ। यह मामला दिन के दो बजे का है। इस मौके पर MLC अशोक अग्रवाल, BJP जिलाध्यक्ष मनोज राय समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे । इस मौके पर BJP जिलाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए हो ।