बेगूसराय: जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 10 जून को होगी होमगार्ड लिपिक की परीक्षा
बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिये प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 10 जून 2026 (बुधवार) को किया जायेगा. यह बातें सोमवार की दोपहर 03:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा जानकारी मिली. यह परीक्षा जिले के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी.