कुरूद: ग्राम छाती में विद्युत तारों पर गिरी पेड़ की विशाल साख, तीन पोल उखड़े, बिजली गुल होने से मचा हड़कंप
Kurud, Dhamtari | May 15, 2026 शुक्रवार की सुबह बदले मौसम के मिजाज ने ग्राम छाती में हड़कंप मचा दी थी ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे के आसपास बताया कि गांव के मिलन चौक के पास स्थित एक विशालकाय पेड़ की शाख विद्युत तारों के ऊपर गिर गई थी जिसकी वजह से सर्विस लाइन के तीन विद्युत पोल भी गिर गए थे हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ किंतु गांव की बिजली गुल हो गई थी