शिवपुरी नगर: मोरई में फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर रह रहे आदिवासियों के साथ फॉरेस्ट विभाग और पुलिस ने की मारपीट
मोरई गांव के आदिवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फॉरेस्ट विभाग की जमीन पर अपना जीवन यापन कर रहे थे जहां बीते रोज पूर्व फॉरेस्ट विभाग और पुलिस विभाग ने मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी टपरिया तोड़ दी। जिसकी शिकायत आज बुधवार को 3 बजे आदिवासियों ने एसपी से करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।