शिवपुरी नगर: मुंगावली तिराहे पर गाय के सामने आने से फिसली बाइक, घटना में दो लोग हुए घायल
कृष्णपाल परिहार निवासी नागौनी थाना भौंती ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे वह और महेश परिहार रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी मुंगावली तिराहे पर बाइक के सामने अचानक गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक से गिरने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।