शिवपुरी नगर: खुर्रका गांव के पास भैंस से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवक हुए घायल, इलाज जारी
बदन सिंह यादव निवासी खुर्रका थाना गसवानी जिला श्योपुर ने बताया कि वह और उसका दोस्त करन सिंह बुधवार की सुबह करीब 7 बजे किसी काम से गसवानी जा रहे थे तभी खुर्रका गांव के पास ही सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से उनकी बाइक भैंस से टकरा गई। जिससे बाइक से गिरने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया है।