शिवपुरी नगर: माधव नगर में 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती
जमुना बाई निवासी माधव नगर शिवपुरी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की ने बुधवार की सुबह 5:00 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।