शाहजहांपुर: लोहारों वाले चौराहे की बदहाली पर वित्तमंत्री ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार सुबह शहर के लोहारों वाले चौराहे का निरीक्षण कर चल रहे चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मौके पर बदहाल सड़क, धूल, कीचड़ और अधूरे पड़े निर्माण कार्य को देखकर मंत्री ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।