हाथरस: दबंगों ने युवक के साथ लाठी, डंडे और फावड़े से जमकर की मारपीट, घायल युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस के गांव नगला कांच के पास एक युवक पर कुछ दबंगों ने लाठी डंडे व फावडे से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में सिर में फावड़ा लगने से युवक मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।