इटावा: आरपीएफ ने पेश की मानवता की मिसाल, बांद्रा टर्मिनल से रूपयों और कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर यात्री को लौटाया
Etawah, Etawah | Apr 12, 2026 इटावा जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। 'ऑपरेशन अमानत' के तहत बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में शनिवार रात मिर्जापुर के एक यात्री का रुपयों और कीमती सामान रखा बैग ट्रेन से सुरक्षित बरामद कर उसे उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने रेल पुलिस का आभार व्यक्त किया।