औरैया: दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध 58 मकानों व दुकानों पर शनिवार को चलेगा बुलडोजर
दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध 58 मकान व दुकानों पर कल जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया जाएगा। बताया गया है कि हाई कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन इन 58 मकान और दुकानों को तोड़ने का काम करेगा।