फुलवरिया: राधागंज उ० मध्य विद्यालय के तीन छात्रों का तीरंदाजी खेल में चयन, किए गए सम्मानित, एकलव्य केंद्र में पाएंगे मुक्त प्रशिक्
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र पीएम श्री स्कूल बरौली के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय राधागंज के तीन छात्रों का चयन हुआ है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा यह चयन तीरंदाजी आर्चरी खेल के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।