बिश्रामपुर: डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर विश्रामपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा
भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर मंगलवार को विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इसके अलावा युवाओं द्वारा मोटरसाइकल रैली भी निकाली गयी। वही कार्यक्रम का समापन शाम तकरीबन पांच बजे हुआ। सभी गांवों के जुलूसों का मिलान बी मोड़ चौक पर हुआ,जहां सभा का आयोजन किया गया।