चेवाड़ा: शेखपुरा-सिकंदरा एनएच-333ए पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ को कुचला, मौके पर हुई मौत
शेखपुरा-सिकंदरा एनएच-333ए पर बुधवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक अधेड़ की जान ले ली। घटना चेवाड़ा थाना से महज 200 मीटर उत्तर चिंतामन चौक मोड़ के समीप पुल के बगल में घटी। इस दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति के कपड़ो के चीथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक नें अधेड़ को करीब 50 मीटर दूर तक घसीट दिया। जिससे अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।