नानपारा, 07 जुलाई। मंगलवार को नानपारा नगर में भव्य मूर्ति भ्रमण यात्रा का शांतिपूर्ण और सफल आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पुरानी बाजार स्थित रामलीला चबूतरा से राजा बाजार जाने वाली सड़क पर स्थित श्री ननकू दास ठाकुरद्वारा मंदिर से हुआ। श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता के बीच यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
यात्रा राजा बाजार, सब्जी मंडी और बाबा विश्वनाथ मंदिर होते हुए काली कुंडा मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धार्मिक जयघोष और भक्ति भाव से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नगरवासियों ने इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार�