लखीसराय: नया बाजार बजरंगबली मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न, 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू पटेल से रविवार की पूर्वाहन 9:15 पर मिली जानकारी के अनुसार बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। और विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।