झांसी: मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा नेता के लोग सोशल मीडिया पर दे रहे धमकी, पीड़ित परिवार ने शांति भवन स्थित आवास पर दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 बीते दिनों झांसी में सपा के जाने-माने नेता के पारिवारिक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, इसके बाद पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर सपा नेता सीताराम कुशवाहा उनके परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। वही इस मामले में पीड़ित परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार की है।