झांसी: बबीना के आरा मशीन क्षेत्र में महिला के साथ की गई मारपीट व बाल पकड़कर घसीटा, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 झांसी में पुलिस के सामने एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। बचाने आए सास-ससुर और पति को भी गिराकर पीटा। यह सब पुलिस के सामने हुआ। पुलिसकर्मी अपने मोबाइल में सिर्फ वीडियो बनाते रहे। अब इससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। आरोप है कि दबंग लोग पीड़िता के मकान पर कब्जा करने आए थे। आते ही गेट तोड़ दिया। विरोध करने पर 15 मिनट तक पूरे परिवार को पीटा।