झांसी: दबंग ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर की मारपीट, मऊरानीपुर के पीड़ित ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | May 2, 2025 झाँसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के क़स्बा गांधी गंज मे रहने वाला शनि एक दबंग से बेहद परेशान है, दबंग ने उसको जाति सूचक शब्दो से अपमानित कर उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने संबंधित थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने उक्त दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, पीड़ित का कहना है कि उक्त दबंग काफी प्रभाव शाली है, जिसके चलते पुलिस कार्यवाई करने से कतरा रही है।