सिमडेगा: सोदे के पास बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत, किया गया रांची रिम्स रेफर
तपकरा निवासी देवाशीष कुमार नामक व्यक्ति सोमवार की रात आनंदपुर से बाइक पर अपने घर लौट के दौरान, सोदे के पास बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। सिमडेगा सदर अस्पताल में देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब इसे 6 अगस्त की अहले सुबह रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।