सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय में डीसी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
सिमडेगा समाहरणालय में डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में दोपहर में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक हुई ।बैठक में बताया गया कि जिले में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में धूमधाम के साथ मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। डीसी ने अधिकारियों को कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।