कौंच: कैलिया बुजुर्ग में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 3 गंभीर घायल
कैलिया थाना क्षेत्र के कैलिया बुजुर्ग गांव में बुधवार की देर रात 11:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है, जिसमें एक पक्ष के दबंगों ने दो सगे भाइयों और उनके पुत्र के साथ लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति के सिर में 20 टांके आए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।