रानीगंज कन्या आवासीय विद्यालय, रानीगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं एवं शिक्षकों को पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बच्चों को यौन शोषण से बचाव के उपाय बताए गए।