एकतरफा प्रेम में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में 20 वर्षीय खुशी साहू की हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू युवती से एकतरफा प्रेम करता था। बातचीत से इनकार किए जाने पर उसने पूर्व नियोजित साजिश के तहत धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
#BhilaiMurderCase #DurgPolice #KhushiSahu #CrimeNews #ChhattisgarhNews