बीरपुर: वीरपुर में शारदीय नवरात्र पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय जयकारों से गूंजा क्षेत्र
शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को सुबह करीब दस बजे वीरपुर में जन जागरण युवा क्लब की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।