भिवानी: ग्रामीणों ने गांव तिगड़ाना के पुराने जलघर को ताला जड़ जेई, एसडीओ व एक्सईन को बनाया बंधक
गांव तिगड़ाना के ग्रामीण पिछले काफी समय से पेयजल किल्लत की मार झेल रहे है। जिसके चलते नागरिक खासे परेशान है तथा कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासिक अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन उनकी मूलभूत सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसी को लेकर ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया।