छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदवाहा में खेत पर पानी लगा रहे एक किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। घायल बालदू रैकवार (47) आज सुबह करीब 5 बजे गांव के बांध से खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान आज 28 मई सुबह करीब 8:00 बजे उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।