हेरहंज: सड़क हादसे में मारे गए चचेरे भाइयों का ता गांव में हुआ अंतिम संस्कार, शव पहुंचते ही चीत्कार से माहौल गमगीन
हेरहंज थाना क्षेत्र के मेंराल गांव के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए चचेरे भाइयों का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर तासु ग्राम स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मालूम हो कि तासु ग्राम निवासी मनु कुमार भुईया एवं गुलाब भुईया की मौत बाइकों के बीच हुई में टक्कर में हो गई थी। जिसके शव को पुलिस ने शनिवार रात कब्जे में ले आज रविवार की दोपहर अंत परीक्षण करा परिजन को सौंपा l