बज्जू: बज्जु के RD 860 के जीएसएस पर किसानों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों का इंतजार
Bajju, Bikaner | Jun 9, 2026 बज्जु के आरडी 860 जीएसएस के आगे किसानों ने विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर धरना एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि पिछले करीब तीन माह से क्षेत्र में थ्री-फेज बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाई गईं।