सूरजपुर: चौपाटी व्यवसायियों ने स्थायी गुमटी के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर शहर के अग्रसेन चौक स्थित पुराने बस स्टैंड परिसर की अस्थायी चौपाटी में स्थायी गुमटी रखे जाने का ठेला व्यवसायियों ने विरोध किया है। वर्षों से अस्थायी ठेलों के माध्यम से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों ने इसे चौपाटी की मूल व्यवस्था और अपनी आजीविका के लिए खतरा बताया है।