अधौरा: अधौरा थाना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
Adhaura, Kaimur | Nov 18, 2024 आज सोमवार को अधौरा थाना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा 12:30 औचक निरीक्षण किया गया। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर कुमार द्वारा जांच के बाद निर्देश दिया गया है। जहां उनके द्वारा थाना में औचक निरीक्षण के दौरान सीरिस्ता में संधारित पंजीयों दागी पंजी डोसियर जैसे पंजीयों का अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी को कांडों से संबंधित निर्देश दिया गया है।