अधौरा: अधौरा के भुईफोर गांव में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
Adhaura, Kaimur | Nov 15, 2024 अधौरा के भुईफोर गांव में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला युवा पदाधिकारी सुशील करोलिया ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का अहम हथियार है।