अधौरा: राज्य संपोषित गर्ल्स हाई स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचानक एक छात्रा की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Nov 16, 2024 राजसंपोषित गर्ल हाई स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचानक एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक छात्रा अधौरा थाना क्षेत्र के बड़ाप गांव निवासी मोहन राम की 15 वर्षीय पुत्री नैंसी कुमारी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि छात्रा सियों कस्तूरबा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।