आरा: खरौनी के समीप कार और ऑटो की भिड़ंत में सिपाही समेत दो लोगों की मौत, एक सिपाही और एक कैदी घायल
Arrah, Bhojpur | Sep 23, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी के समीप कार और ऑटो की सीधी भिडंत हो गई जिसमे एक सिपाही और एक पब्लिक की मौत हो गई। इस घटना में टोटल दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई है।