जांजगीर: ग्राम तिलाई बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में युवक घायल, चालक फरार
आज शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार की तिलाई बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कमलेश सूर्यवंशी (35) वर्ष निवासी तिलाई, सड़क किनारे खड़ा था तभी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।