घोड़ाडोंगरी: सारणी में बाबा साहेब आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मंगलवार सुबह 9 बजे सारणी में भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के संयुक्त तत्वावधान में शॉपिंग सेंटर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों मौजूद रहे।