बख्शी का तालाब: हेलमेट है सुरक्षा की गारंटी, इटौंजा पुलिस ने राहगीरों को किया जागरूक
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। डीसीपी उत्तरी जोन के आदेश पर एसीपी बीकेटी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने पुलिस टीम के साथ माल रोड चौराहे पर बाइक सवारों और छात्रों को हेलमेट पहनने की अपील की। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने कहा कि बिना हेलमेट चलना जानलेवा साबित हो सकता है।