पनागर: सरकारी कलम से 'अपनों' की ज़मीन पर डाका, पनागर में करोड़ों का खेल! एसपी से गुहार
ग्राम बभनौदा (पनागर) में भू-माफियाओं और सरकारी तंत्र की जुगलबंदी ने न्याय की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अधिवक्ता मधुसूदन पटेल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनके पक्षकार की करीब 33 डिसमिल पैतृक भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है, उसे जालसाजों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया। आरोप है कि पटवारी और तहसीलदार ने राजेश पटेल नामक व्यक्ति के सा