इकौना: झंझार पुरवा स्थित दुकान में पंखे से लटकता मिला युवक का शव, 3 साल से फूफा के घर रहकर किराने की दुकान चला रहा था युवक
झंझार पुरवा मे किराने की दुकान में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा की युवक तीन वर्षों से अपने फूफा के घर रहकर किराने की दुकान चलाता था। वहीं मृतक युवक जनपद बहराइच के परना खजुरार का निवासी है फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।