एटा: एटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया, लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
एटा में आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लंबित मांगों पर त्वरित निर्णय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुशील कुमार को सौंपा।मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोजिनी चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बच्चों और गरीब वर्ग क