रामपुर: निपानिया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | May 17, 2025 निपानिया गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। घटना शनिवार की रात्रि 9:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को फोन कॉल करके बुला लिया सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया है।जहां उपचार चल रहा है।