कानपुर: कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक ने ई रिक्शा को मारी टक्कर ,ई रिक्शा चालक की हुई मौत
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं तक चालक एक्सीडेंट करने के बाद मौके से फरार हो गया सूचना पाकर मृतक के परिजन व स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।