कानपुर: गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा, बैराज के खोले गए 30 गेट
आसपास के जिलों में बारिश होने और नरोरा व हरिद्वार से पानी छोड़ जाने से बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। चेतावनी बिंदु से .38 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है।जिसके चलते बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि अभी ज्यादा तेजी से जलस्तर नहीं बढ़ रहा है फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी लगातार निर्देश दिए जा रहे है