कानपुर: चकेरी में केडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़प लिए नौ लाख रुपए,मुकदमा दर्ज
चकेरी के श्याम नगर निवासी रणवीर सिंह गौतम ने बर्रा निवासी शिवकुमार पर केडीए का प्लाट दिलाने के नाम पर 9 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।