ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के खानपुरा जोड़ पर पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के खानपुरा जोड़ के समीप चांदबढ़ गांव निवासी रमेश दयाराम दांगी का शव शुक्रवार को सुबह एक पेड़ से बने फंदे से झूलता हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मृतक के शव पर खरोंच के निशान मिले हैं। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंकाएं जताई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है।